India vs South Africa, 3rd ODI, Commentry, team news


 India vs South Africa : आखिरी मैच जीतकर भारत ने अपने नाम की ODI सीरीज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में आज खेला गया तीसरा वनडे मुकाबला जिसमे भारत ने शानदार जीत हासिल की है भारत ने ये वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की है आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत ने 12 साल बाद साउथ अफ्रीका से अपने घर में वनडे सीरीज जीती है।
Ind vs Sa 3rd ODI Match Image by ESPNcricinfo.com

भारत ने जीता टॉस

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 27.1 ओवर में 99 रन पर ढेर कर दिया जिसमे वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और शाहबाज अहमद ने 2-2 विकेट लेकर मैच में एक अच्छी भूमिका निभाई 
जवाब में बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से शुभमन गिल ने 49 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 28 रन बनाए जिसकी बदौलत भारत ने ये मुकाबला 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और 12 साल बाद अपने घर में वनडे सीरीज जीती।

साउथ अफ्रीकी शुरुआत में दबाव में नजर आई 

साउथ अफ्रीकी टीम शुरुवात में काफी दबाव में नजर आई तीसरे ओवर में ही उसने क्विंटन डि कॉक के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया क्विंटन डि कॉक 10 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए जिसमे एक चौका भी शामिल है क्विंटन डि कॉक को वॉशिंगटन सुंदर ने आवेश खान के हाथो कैच कराकर पवेलियन भेजा इसके बाद जानेमन मलान 8वें ओवर में  (15 रन 27 बॉल) और 10वें ओवर में रीजा हेंड्रिक्स (3 रन 21 बॉल) आउट हुए और इन दोनों बल्लेबाजों के रूप में साउथ अफ्रीका को दो बड़े झटके ओर लगे।

इसके बाद एडेन मार्कराम और हेनरिच क्लासेन ने थोड़ा पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन मार्क्रम 19 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए लेकिन क्लासेन(34 रन 42 बॉल) ने पारी को संभाला क्लासेन ने शानदार 4 चौके लगाए लेकिन 25वें ओवर में शाहबाज अहमद ने क्लासेन को बोल्ड कर साउथ अफ्रीका को सातवां झटका। कुलदीप यादव ने फेलुकवायो को बोल्ड कर अफ्रीका कमर तोड दी फेलुकवायो 5 रन बनाकर बोल्ड हुए।
 मिलर भी कुछ खास नहीं कर सके और वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर बोल्ड हो गए फॉर्च्यून पांच गेंदों पर एक रन और एनरिक नोरकिया 0 रन बनाकर आउट हुए।
भारत की तरफ से कुलदीप यादव (4 over 18 run 4 wicket),  सिराज, वॉशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद ने 2-2 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को 99 रन पर रोक दिया।

शुभमन गिल अर्धशतक से एक रन से चुके

जवाब में भारतीय टीम 99 रन के लक्ष्य को लेकर मैदान पर बैटिंग करने उतरी तो कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने पहले 6 ओवरों में 42 रन जोड़ दिए लेकिन शिखर धवन कुछ खास प्रदर्शन नही कर सके जो की 8 रन बनाकर मार्को जानसन के हाथो रन आउट हो गए धवन के रूप में भारत को पहला झटका लगा और एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 50 रन के पार जा चुका था और इसके बाद 58 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा जिसके रूप में ईशान किशन 10 रन बनाकर आउट हुए।
फिर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शानदार खेल दिखाते हुए अच्छी साझेदारी की जिसमे शुभमन गिल ने शानदार  57 गेंदों पर 49 रन बनाए जिसमे 8 चौके शामिल है वही अय्यर ने नाबाद 23 गेंदों पर 28 रन ठोक डाले जिसमे 3 चोके और 2 छक्के शामिल है
10वें ओवर में बॉर्न फोर्टून ने ईशान किशन को आउट के दिया था और भारत ने 17ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए थे और जीत के बेहद करीब थी और श्रेयस अय्यर और गिल के बीच 32 रनो की साझेदारी हो चुकी थी 
तभी 19वें ओवर में लूंगी नगीदी ने शुभमन गिल को आउट कर भारत को एक और झटका दिया साउथ अफ्रीकी गेंदबाज अपनी टीम को मैच में वापस लाने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन उनकी हर कोशिश नाकाम रही।
श्रेयस अय्यर ने 20वा ओवर लेकर आए मार्को जानसन की पहली गेंद पर छक्का जड़कर भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से आगे कर और इसी के साथ भारत ने साउथ अफ्रीका से 12 साल बाद अपने घर में वनडे सीरीज जीती।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.