JAI vs PAT Dream 11 Prediction, Playing 7 Update। Pkl Season 9 के लिए : 9 अक्टूबर, 2022
प्रो कबड्डी लीग 2022 (Pkl 9) का सांतवा मुकाबला 9 अक्टूबर यानी आज जयपुर पिंक पैंथर्स और पटना पाइरेट्स (JAI vs PAT) के बीच बेंगलुरु के श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम में खेले जाने वाला है।
दोनो टीमों के pkl 9 में अभी तक के प्रदर्शन की बात करे तो दोनो ने अब तक एक एक मैच खेला है जयपुर पिंक पैंथर्स को अपने पहले मुकाबले में यूपी योद्धा के हाथो 34-32 से हार का सामना करना पड़ा था तो वही पिछले सीजन की उप विजेता पटना पाइरेट्स को अपना पहला मुकाबला पुनेरी पल्टन के साथ खेला था जो 34-34 से टाई हुआ था।
जयपुर पिंक पैंथर्स के स्टार रेडर अर्जुन देशवाल पहले मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन नही कर सके उन्होंने 8 पॉइंट लिए थे तो रेडर वी अजीत कुमार ने 4 पॉइंट लिए थे लेफ्ट कवर डिफेंडर अभिषेक केएस ने 4 सफल टैकल लेकर टीम में योगदान दिया था और रेडर मशीन के नाम से मशहूर राहुल चौधरी भी कुछ खास प्रदर्शन नही कर सके और उन्होंने कुल 2 सफल रेड करी थी।
तो अगर पटना पाइरेट्स के पहले मैच के प्रदर्शन की बात करे तो रेडर सचिन ने 7 सफल रेड की थी तो ऑलराउंडर रोहित गुलिया ने 3 सफल रेड की थी और इसी के साथ डिफेंडर टी युवराज ने भी तीन सफल टैकल किए थे।
