प्रो कबड्डी लीग 2022 | सीजन 9


प्रो कबड्डी लीग 2022 : pkl 9 के मैच समय, लाइव प्रसारण की पूरी जानकारी। 

प्रो कबड्डी लीग का 9वां संस्करण 7 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है, इसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी और अब सिर्फ 67 मैचों का शेड्यूल घोषित किया गया है, बाकी मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. ये सभी मैच बैंगलोर, हैदराबाद और पुणे में खेले जाएंगे और फाइनल मैच श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी स्टेडियम, पुणे में खेला जाएगा। इसके अलावा मैच 7 से 27 अक्टूबर तक बैंगलोर में खेले जाएंगे, तो 28 अक्टूबर से पुणे में मैच शुरू होंगे।


पीकेएल 9 के पहले तीन मैच 7 अक्टूबर को खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच गत चैंपियन दिल्ली दबंग और यू मुंबा के बीच श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु में होगा जिसके लिए दोनो टीमें तैयार नजर आ रही है।
और अगले दो मैच बेंगलुरु बुल्स बनाम तेलुगु टाइटन्स और जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यूपी योद्धा इस स्टेडियम में खेले जाएंगे।

पहले मैच का समय - 19:30 PM IST
दूसरे मैच का समय - 20:30 PM IST
तीसरे मैच का समय - 21:30 PM IST

फैंस पहले दो दिनों में ही सभी 12 टीमों को खेलते हुए देख पाएंगे। प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को तीन मैच खेले जाएंगे। इस सीजन सभी टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिले और कई टीमों के कोचिंग स्टाफ भी बदले। स्टार रेडर पवन सहरावत pkl 9 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, पवन सहरावत को तमिल थलाइवास ने 2.26 करोड़ में खरीदा है। पवन सहरावत प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर दीपक हुड्डा बंगाल वॉरियर्स के लिए खेलने वाले हैं, विकास कंडोला बैंगलोर बुल्स के लिए खेलने वाले हैं और रेडर मशीन के नाम से मशहूर राहुल चौधरी जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए खेलने वाले हैं। एक बार फिर प्रदीप नरवाल यूपी योद्धा के लिए खेलते नजर आएंगे।
Pro kabaddi league में अब तक सबसे ज्यादा पटना पाइरेट्स ने तीन जबकि बेंगलुरु बुल्स, यू मुंबा, बंगाल वॉरियर्स, जयपुर पिंक पैंथर्स और दिल्ली दबंग केसी के एक बार खिताब जीता है।

विवो प्रो कबड्डी लीग का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के पास है।

वीवो प्रो कबड्डी लीग 2022 में खेलने वाली सभी टीमें इस प्रकार है:
गुजरात जायंट्स (gujrat jaints)
बंगाल वॉरियर्स (bengal warriors)
यूपी योद्धा (Up Yoddha)
पटना पाइरेट्स (Patna pirates)
जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers)
तेलेगु टाइटंस(Telegu titans)
तमिल थलाईवास(Tamil thalaivas)
यू मुंबा(U Mumba)
पुणेरी पल्टन(puneri paltan)
दबंग दिल्ली (dabang delhi)
हरियाणा स्टीलर्स(haryana Steelers)
बेंगलुरु बुल्स(Bengaluru Bulls)









Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.