ENG vs AUS T20 SERIES: Eng vs Aus Dream 11 prediction, pitch report, weather report
AUS vs ENG: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल यानी 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है टी20 सीरीज, दोनो टीमों ने अपने अपने स्क्वाड का एलान कर दिया है।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी 20 सीरीज का पहला मैच कल पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा इस स्टेडियम की कैपेसिटी 60000 दर्शको की है और इस तीन मैचों की टी20 सीरीज के अगले दो मैच कैनबेरा के gio स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसमे दूसरा टी20 मैच 12 अक्टूबर को जबकि तीसरा टी20 मैच 14 अक्टूबर में खेला जाएगा।
हालांकि दोनों टीमें अभी अच्छी फॉर्म में नजर आ रही है हाल में खतम हुई टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज को 2-0 से हराया तो वही इंग्लैंड ने पाकिस्तान को टी20 सीरीज में 4-3 से हराया था।
ऑस्ट्रेलियाई टीम में हुए काफी बदलाव : आइए जानते हैं
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से काफी बदलाव देखने को मिलेंगे, पिछले कुछ समय से बाहर चल रहे ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की टीम में वापसी हो गई है इसके साथ टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया टीम ने उन्हें अपने स्क्वाड में जगह दी है इसके साथ ही ऑलराउंडर एस्टन अगर और तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन को भी टीम ने अपने स्क्वाड में जगह दी है एश्टन अगर और केन रिचर्डसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही सीरीज में आराम दिया गया था।
लेकिन ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने कल से होने वाले पहले ही मैच में अपने चार महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को आराम दे दिया है जिनमे स्पिनर एडम जांपा, स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के नाम शामिल है।
हालांकि ये चारो खिलाड़ी कैनबेरा में होने वाले दूसरे T20 मैच में मैदान पर नजर आएंगे। एक तरफ ओपनिंग करने वाले स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में ग्रीन स्क्वाड में शामिल नहीं है कैमरन ग्रीन ने भारत के खिलाफ हाल ही में खतम हुई टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक शानदार बल्लेबाज टिम डेविड को भी जगह दी गई इनका प्लेइंग इलेवन में होना तय है, हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज में टिम डेविड ने डेब्यू किया था लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नही कर सके।
टिम डेविड ने हिटिंग बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बना रखी है।
मैच का समय: 01:10PM (IST) और (07:40GMT)
लाइव प्रसारण :
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टी20 का लाइव स्ट्रीमिंग करने का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो क्रिकेट नेटवर्क के पास रहेगा।।
मौसम का हाल :
इस टी20 सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा यहां के मौसम की बात करे तो मौसम साफ रहेगा, धूप के साथ साथ हल्के बादल भी नजर आ सकते है।
पिच रिपोर्ट :
पिच रिपोर्ट की बात करे तो यह बैट्समैन के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है क्योंकि यह हाई स्कोरिंग ग्राउंड है इस ग्राउंड का एवरेज स्कोर 160 है ।
AUS vs ENG के बीच पहले टी20 मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन:
ENG : जोश बटलर(कप्तान), फिलिप साल्ट, डेविड मलान, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स, मोईन अली, सैम करन, रीस टापली, मार्क वुड, अदिल राशिद।
AUS : एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, कैमरन ग्रीन, टीम डेविड, मैथ्यू वेड, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन अगर, केन रिचर्डसन, नाथन एलिस, सीन एबोट।
AUS vs ENG पहले टी20 मैच के लिए Dream 11 prediction
#Team Suggestion 1: जोश बटलर(C), मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, डेविड मलान, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, कैमरन ग्रीन( VC) , बेन स्टोक्स, सीन एबॉट, केन रिचर्डसन, रीस टापली।
#Team Suggestion 2: जोश बटलर, फिलिप साल्ट, मिचेल मार्श(C) , लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली(VC) , कैमरन ग्रीन, एरोन फिंच, मार्कस स्टोनिस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, मार्क वुड।
इंग्लैंड की स्क्वाड :
जोश बटलर(w/c), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, डेविड मलान, हैरी ब्रुक, बेन स्टॉक्स, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, अदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टापली, लिए लिविंगस्टोन, डेविड विली, क्रिस जोर्डन।
ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड:
एरोन फिंच (C), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, जोश इंग्लिस, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, एश्टन अगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन एलिस और पैट कमिंस।
बाकी के बचे मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की स्क्वाड:
एरोन फिंच (C), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, जोश इंग्लिस, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, एश्टन अगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन एलिस, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा और जोश हेजलवुड।
लेकिन इंग्लैड का स्क्वाड सेम रहने वाला या फिर एक दो बदलाव देखने को मिल सकता है जिसके बहुत कम चांस है।

